Posts

Showing posts with the label emotions

मैं अकेला हूँ और अकेला चला जा रहा हूँ।

Image
मैं अकेला हूँ और अकेला चला जा रहा हूँ। था कारवाँ कभी साथ मेरे, पर आज कोई नहीं। थी जो महफ़िल कभी रोशन मुझसे, आज उसमें मैं नहीं। बने हालात कुछ ऐसे, कि खुद में सिमटने को मजबूर हुआ जा रहा हूँ। मैं अकेला हूँ और अकेला चला जा रहा हूँ।। वक्त का तकाज़ा था, कि जो अपने थे वो बिछड़ गए। मैं इस कोशिश में था कि गलती की गुंजाइश ना हो, और वो गलती करके निकल गए। मैं दूर खड़ा बस देखता रहा, वक्त के साथ हर कोई बदलता रहा। मैं आज भी वहीं हूँ, और लोगों को बदलते देख यूँ मुस्कुराता जा रहा हूँ। मैं अकेला हूँ और अकेला चला जा रहा हूँ।। आज थोड़ा बेबस, थोड़ा मजबूर हूँ मैं। अपनी मंजिल की तलाश में, खुद से ही बहुत दूर हूँ मैं। जाने कब खत्म होगी ये तलाश, मेरे मुकाम की। एक धुंधली सी उम्मीद लिए, मैं बस पिघलता जा रहा हूँ। मैं अकेला हूँ और अकेला चला जा रहा हूँ।। आज कुछ कमजोर हूँ, पर लाचार नहीं। बेशक मुझे जल्दी है सपनों की, पर किसी गुनाह का मैं तलबगार नहीं। रफ़्ता रफ़्ता ही सही , कभी तो आएगा वो खुशी का मन्ज़र। अपनी ख्वाहिशों को समेटे, बस चलता जा रहा हूँ। मैं अकेला हूँ और अकेला चला जा रहा ह...

हर उम्मीद मेरी धुआँ-धुआँ जली है

Image
हर उम्मीद मेरी धुआँ-धुआँ जली है। ना जाने मेरी किस्मत मुझे कहाँ ले चली है। मैं सँभला हूँ हर बार अपने दम पर यूँ गिर-गिर कर, अब तो लगता है मेरी किस्मत के दीये की लौ ही कम जली है। हर बार मेरे सपने कुछ यूँ बिखर जाते हैं। मैं समेटता हूँ किलो से और वो कुन्तलों से गिर जाते हैं। अब थक सा गया हूँ इन ख्वाबों को सहेजते-सहेजते, मैं सजाता हूँ इन्हें कई रंगों से, और ये बड़ी खामोशी से उजड़ जाते हैं। उम्मीद की एक लौ जलती है, और बुझ जाती है। किनारे पर आकर ही मेरी कश्ती, जाने क्यों पलट जाती है। मैं फिर से फँस जाता हूँ किस्मत के इस भँवर में, पिरोता हूँ सपनों को मैं जिस डोर में, वो एक झटके से टूट जाती है। ऐ किस्मत तू खामोश क्यों है, कुछ तो जवाब दे। की है मैंने जो इतनी मेहनत, उसका कुछ तो हिसाब दे। जानता हूँ तेरे भरोसे बैठना बेवकूफी है, लेकिन नींद से खाली मेरी इन रातों का कुछ तो हिसाब दे। निराशा के सागर में डूबा हूँ, और डूबता जा रहा हूँ। खो दिया है मैंने खुद को इस सफर में, और खोता जा रहा हूँ। मैं निकला था मंजिल की तलाश में एक कारवाँ लेकर, कुछ ने मुझे भुला दिया, औ...